Stock Market Today: बाजार की दमदार शुरुआत, Sensex 500 और Nifty 160 अंक उछला

शेयर बाजार में आज गुरुवार 9 जुलाई को मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 500 और निफ्टी 160 अंक से ज्यादा उछल कर कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,019.69 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 24,041.95 तक पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा मजबूती बैंकिंग शेयरों में रही, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market Today Nifty Sensex

क्रूड में तेजी और युद्ध की आशंका के बीच भी बाजार भागा

बैंकिंग शेयरों में तेजी

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग शेयरों का रहा। निफ्टी बैंक 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 57,208 के ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा प्राइवेट बैंक, वित्तीय सेवाएं, रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टरों में भी खरीदारी देखने को मिली। खासकर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था, जो बाजार की व्यापक मजबूती का संकेत देता है।

End of Feed