जोश में बाजार ! Sensex 400, Nifty 100 अंक उछला, ऑटो शेयरों में बंपर तेजी

शेयर बाजार में गुरुवार 25 जून को मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 400 और Nifty 100 अंक तेजी में कारोबार कर रहे हैं। खासतौर पर ऑटो सेक्टर के शेयरों में मजबूती है।

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर दमदार शुरुआत की। सेंसेक्स 77,300 अंक के ऊपर और निफ्टी 24,100 के पार कारोबार करता दिखा। सबसे बड़ी राहत यह रही कि डर का सूचकांक इंडिया VIX गिरा, जबकि ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की खरीदारी और सकारात्मक माहौल ने भारतीय बाजार को मजबूती दी।

Share Market today, nifty, sensex

बाजार में तेजी

ऑटो शेयर बने बाजार के हीरो

आज सेक्टरों की बात करें तो सबसे ज्यादा चमक ऑटो शेयरों में रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 1.7% तक उछला। इसके अलावा रियल्टी, सीमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि सभी सेक्टर हरे निशान में नहीं रहे। मेटल और मीडिया शेयरों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली, जबकि आईटी शेयरों में कारोबार लगभग सपाट रहा।

End of Feed