Stock Market Today : Nifty-Sensex सपाट, 3 वजह पलट सकती हैं मार्केट का मूड

शेयर बाजार में गुरुवार 29 अक्टूबर को मिलाजुला कारोबार चल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी जहां सपाट हैं। वहीं, ब्रॉड मार्केट में खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि, 3 फैक्टर कभी भी मार्केट का मूड पलट सकते हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 29 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी के साथ कारोबार होता दिखा। Sensex और Nifty हरे निशान में हैं। लेकिन बढ़त सीमित है। खासतौर पर आज सेंसेक्स और BSE के डेरिवेटिव्ज की मंथली एक्सपायरी का असर बाजार पर दिख रहा है, जिसके चलते लार्ज कैप स्टॉक्स व इंडेक्स रेज बाउंड हैं।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

बाजार मोटे तौर पर आज तीन फैक्टर के इर्द-गिर्द मूव करेगा। इसमें सबसे अहम क्रूड ऑयल के दाम का उतार-चढ़ाव है। इसके अलावा दूसरा अहम फैक्टर बॉल्ड यील्ड और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति है। वहीं, तीसरा फैक्टर टेक्निकल आउटलुक से जुड़ा है। खासतौर पर BSE के डेरिवेटिव्ज की एक्सपायरी का असर क्लोजिंग सेशन से ठीक पहले तक रह सकता है।

End of Feed