Stock Market:2024 में ये 15 शेयर दे सकते हैं बंपर रिटर्न, कर सकते हैं मालामाल, जानें क्या है ट्रिगर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 09:09 AM IST

Stock Market News and Tips: आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा के नतीजों की घोषणा के दिन कारोबारी सत्र की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन रेपो दर में कोई बढ़ोतरी नहीं करने के फैसले से बाजार को मजबूती मिली। और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 143.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ।

Stock Market News: नए फाइनेंशियल ईयर की शुरूआत हो चुकी है। और कंपनियां अपने फ्यूचर प्लान को लेकर तैयार कर रही हैं। ऐसे में कौन से शेयर आपके लिए कमाई का अच्छा मौका बन सकते हैं। इसे आज हम बता रहे हैं। ईटी नाऊ स्वदेश ने ब्लूमबर्ग के साथ एक महापोल किया है। जिसमें Nify-50 , Mid cap और Small cap के 15 शेयरों पर अच्छे रिटर्न का अनुमान जताया है। ये शेयर क्यों अच्छा प्रदर्शन करेंगे इसके लिए क्या ट्रिगर है। इसको लेकर टीम ने एक्सपर्ट से भी राय ली है। तो आइए जानते हैं कि किन शेयरों में निवेश का अच्छा मौका है..

stock market money tips

स्टॉक मार्केट टिप्स

Nifty-50 Stocks

1.SBI life

2.UPL

3.SBI

4.Indusind Bank

5. Hindalco

Mid cap

1.Piramlal Enterprises

2.Bandhan bank

3.Patanjali foods

4.Aditya birla fashion

5.Bank of india

Small Cap

1.Jubliant Ingrevia

2.Deepak Fertilizers

3.Balaji Amines

4.Century Textiles

5.Graphite India

आज बाजार बंद,कल कैसा था स्टॉक मार्केट

आर्थिक परिदृश्य को लेकर कायम अनिश्चितता के बीच नीतिगत ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं करने के रिजर्व बैंक के फैसले से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली तेज होने से भी घरेलू बाजारों में कारोबारी धारणा को मजबूती मिली।

End of Feed