Stock Market: 2023 में शेयर बाजार से निवेशकों ने कमाए 80.62 लाख करोड़, Smallcap ने दिया 46 फीसदी रिटर्न

Stock Market Return In 2023: भारत की मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद, तीन राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा की जीत ,कॉर्पोरेट आय में बढ़ोतरी की उम्मीद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल तीन संभावित दरों में कटौती को लेकर संकेत देने और खुदरा निवेशकों की भागीदारी ने 2023 में शेयर बाजार में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाई।

Stock Market Return In 2023:शेयर बाजार के निवेशकों के लिए साल 2023 एक यादगार वर्ष रहा है। रिकॉर्ड तेजी के कारण इस साल निवेशकों की संपत्ति में 80.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इस साल 28 दिसंबर तक 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स ने 11,569.64 अंक या 19 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।इस साल अभी तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 80,62,310.14 करोड़ रुपये बढ़कर 3,63,00,558.07 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को कारोबार के अंत में बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

share market

शेयर बाजार ने जमकर कराई कमाई

क्यों रही तेजी

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद, तीन राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से राजनीतिक स्थिरता, आशावादी कॉर्पोरेट आय में बढ़ोतरी की उम्मीद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल तीन संभावित दरों में कटौती को लेकर संकेत देने और भारी खुदरा निवेशकों की भागीदारी ने 2023 में शेयर बाजार में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाई।इस साल 28 दिसंबर तक 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स ने 11,569.64 अंक या 19 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

End of Feed