Stock Market Outlook: लुढ़कते शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते कैसे रहेगी चाल? PMI, ट्रेड डेफिसिट और इकोनॉमिक डेटा के अनुसार बनाएं प्लानिंग

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई), व्यापार घाटा, आरबीआई की आखिरी मौद्रिक नीति के मिनट्स और कई आर्थिक आंकड़े आएंगे, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में चल रही मंदी
  • अगले हफ्ते कई अहम फैक्टर होंगे
  • ट्रेड डेफिसिट और इकोनॉमिक डेटा शामिल

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई), व्यापार घाटा, आरबीआई की आखिरी मौद्रिक नीति के मिनट्स और कई आर्थिक आंकड़े आएंगे, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के कारण निवेशक लगातार सतर्क बने हुए हैं। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सेशन में लगातार आठवें दिन गिरावट देखने को मिली। बीते दो वर्ष में यह पहला मौका था, जब बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 50 इंडेक्स 102.15 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 22,929.25 और सेंसेक्स 199.76 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 75,939.21 पर बंद हुआ।

Stock Market Outlook

शेयर बाजार में चल रही मंदी

ये भी पढ़ें -

End of Feed