Eid-ul-Fitr 2025, Stock Market Holiday Today: क्या आज ईद के दिन शेयर बाजार खुला है या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Eid-ul-Fitr 2025, Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर बाजार आज (सोमवार 31 मार्च) बंद रहेगा। BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज ईद के मौके पर 31 मार्च 2025 को कारोबार के लिए बंद रहेंगे। शेयर बाजार ही नहीं, मुद्रा डेरिवेटिव सेगमेंट भी आज 31 मार्च को बंद रहेगा।

Eid-ul-fitr 2025, Stock Market Holiday Today: मुस्लिमों का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के कारण भारत में शेयर बाजार 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश है। इसका मतलब है कि इक्विटी, डेरिवेटिव, डेट आदि समेत सभी सेगमेंट में सभी ट्रेडिंग गतिविधियां बंद रहेंगी। भारत में स्टॉक एक्सचेंज 5 डे वर्क वीक का पालन करते हैं, जो सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होता है। ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होती है और दोपहर 3:30 बजे समाप्त होती है। एक्सचेंजों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार भारतीय बाजार सप्ताहांत और निर्दिष्ट सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं। मंगलवार (1 अप्रैल) को सुबह 9:15 बजे BSE और NSE पर नियमित कारोबार फिर से शुरू होगा। ईद-उल-फितर एक इस्लामी त्योहार है जो रमजान के अंत का प्रतीक है। इसे मुसलमान मनाते हैं।

Stock Market Holiday Today

क्या ईद के दिन भारतीय शेयर बाजार बंद हैं?

Stock Market Holiday: अप्रैल 2025 में शेयर बाजार में छुट्टी

भारतीय शेयर बाजार अप्रैल में सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों सहित 11 दिनों तक बंद रहेगा। छुट्टियों के दौरान सभी ट्रेडिंग गतिविधियां नहीं होंगी, जिससे निवेशक और व्यापारी प्रभावित होंगे। बीएसई और एनएसई एनएसई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार क्रमशः महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे की सार्वजनिक छुट्टियों के लिए 10 अप्रैल, 14 अप्रैल और 18 अप्रैल को बंद रहेंगे। इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सप्ताह के सभी दिनों (शनिवार और रविवार और एक्सचेंज द्वारा पहले से घोषित छुट्टियों को छोड़कर) पर होती है।

End of Feed