Stock Market Crash : Sensex 893, Nifty 279 अंक लुढ़ककर बंद, 5 लाख करोड़ साफ डूबे, क्यों आई तबाही?

भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल मार्केट्स के साथ भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमर्का इंडेक्स Sensex जहां 893 अंक नीचे बंद हुआ। वहीं, Nifty में 279 अंक की गिरावट आई है। खासतौर पर Nifty IT में बड़ी गिरावट आई है।

Stock Market Crash Today : भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र किसी 'ब्लैक ट्यूजडे' से कम नहीं रहा। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपये की कमजोरी और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते दलाल स्ट्रीट पर चौतरफा दबाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान Sensex 893 अंकों टूट गया, जबकि निफ्टी 23,800 के नीचे पहुंच गया। बाजार में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹5 लाख करोड़ की कमी आई है। सेंसेक्स 76,200.68 अंंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 23,824 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Crash sensex, nifty शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

बाजार में क्यों मची भगदड़?

एशियाई बाजारों में कमजोरी ने भारतीय निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया। दक्षिण कोरिया के बाजार में आई तेज गिरावट ने पूरे क्षेत्रीय सेंटीमेंट को प्रभावित किया। इसके अलावा पश्चिम एशिया से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी, जिसका असर इक्विटी बाजारों पर साफ दिखाई दिया। JP Morgan की तरफ से जून के क्वार्टरली रीबैलेंसिंग के चलते ग्लोबल मार्केट में सेल ऑफ ट्रिगर हुआ। इसके बाद कई वजहों ने स्नोबॉल इफैक्ट पैदा किया है।

End of Feed