Stock Market Crash लेकिन SIP शुरू करने का यह बेस्ट टाइम, समझें इसके पीछे का लॉजिक

ईरान संकट के कारण भारतीय बाजार में पिछले कई दिनों से बड़ी गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स आज 2500 अंक टूटकर 76,424 अंक का लो बनाया। बैंकिंग से लेकर तमाम पीएसयू स्टॉक्स में बड़ी गिरावट है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट इसे रिटेल निवेशकों के लिए बेहतरीन मौका मान रहे हैं। उनके अनुसार अभी सिप शुरू कर निवेशक लंबी अवधि में शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध से दुनियाभर के शेयर बाजार लगातार टूट रहे हैं। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं है। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 3,718.30 अंक टूट गया है। वहीं, पिछले एक महीने में सेंसेक्स 7,287.37 अंक लुढ़का है। निफ्टी 50 भी सभी अहम सपोर्ट को तोड़कर 23,773.45 अंक तक लुढ़क गया है। ईरान संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे भारतीय बाजार में गिरावट बढी है। बाजार में लगातार बड़ी गिरावट से शेयर बाजार निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए हैं। इससे हर तरफ पैनिक माहौल है। स्टॉक और म्यूचुअल फंड में पैसा लगाए हुए निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें? रोज उनको भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच मार्केट एक्सर्प का कहना है कि यह समय नया SIP करने के लिए बेस्ट है। आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, आइए जानते हैं।

Best time to start SIP.

SIP शुरू करने का सही समय

क्यों गिर रहा भारतीय शेयर बाजार ?

भारतीय समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में मौजूदा गिरावट ईरान संकट के कारण आई है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। इस हमले में अभी तक दोनों तरफ से भारी नुकसान हुआ है। मिडिल ईस्ट में जारी यह युद्ध थमने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस महायुद्ध के चलते क्रूड ऑयल 119 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इसका असर भारतीय इकोनॉमी पर पड़ने की आशंका है। इससे भारतीय बाजार में तेज गिरावट है।

End of Feed