Stock Market Today: खुलते ही बिखरा शेयर बाजार, इजराइल-ईरान वॉर में अमेरिका के कूदने से बिकवाली हुई तेज

Stock Market Today: इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। ईरान अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस रास्ते से दुनिया का 20-25 फीसदी कच्चा केल सप्लाई होता है। इस खर से तेल के दाम उछले हैं और इसका भी भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • इजराइल-ईरान वॉर में अमेरिकी एंट्री का असर
  • 82000 के नीचे आया सेंसेक्स

Stock Market Today: इजराइल-ईरान के बीच तनाव बढ़ने और अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। ईरान अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस रास्ते से दुनिया का 20-25 फीसदी कच्चा केल सप्लाई होता है। इस खबर से तेल के दाम उछले हैं और इसका भी भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। सेंसेक्स 82408.17 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 81,704.07 पर खुलकर करीब पौने 10 बजे 783.58 अंक या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 81,624.59 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 25112.40 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 24,939.75 पर खुलकर 244 अंक या 0.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,868.40 पर है।

Stock Market Today

शेयर बाजार में गिरावट

ये भी पढ़ें -

End of Feed