Stock Market Closing Rule : बदलेगा बाजार की क्लोजिंग का तरीका, सेबी का नया सिस्टम कैसे करेगा काम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2026, 09:20 AM IST

शेयर बाजार में क्लोजिंग का तरीका बदलने जा रहा है। बाजार नियामक ने शेयरों की कीमत को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए क्लोजिंग का नया सिस्टम बनाया है। यह तरीका 3 अगस्त से लागू होगा।

Stock Market Closing Rule : अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो 3 अगस्त, 2026 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बाजार बंद होने के बाद शेयर की अंतिम कीमत कैसे तय होगी, इसका पूरा तरीका बदल जाएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन शुरू करने का फैसला किया है। शुरुआत में यह व्यवस्था केवल फ्यूचर्स और ऑप्शंस (एफ एंड ओ) वाले शेयरों पर लागू होगी। इस बदलाव का मकसद शेयरों की क्लोजिंग कीमत को ज्यादा पारदर्शी बनाना और आखिरी मिनट में कीमतों से छेड़छाड़ की संभावना को कम करना है।

Stock Market Closing Rule

बाजार क्लोजिंग के नियमों में होगा बदलाव

अभी कैसे तय होती है क्लोजिंग कीमत?

फिलहाल किसी शेयर की क्लोजिंग कीमत आखिरी 30 मिनट के कारोबार के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (वीडब्ल्यूएपी) के आधार पर तय होती है।

End of Feed