Stock Market News: शेयर बाजार में उछाल, तीन दिनों में बढ़ी 28.65 लाख करोड़ रुपये निवेशकों की संपत्ति

Stock Market News: बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी हाई। तीन दिनों मे निवेशकों की संपत्ति 28.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। मंगलवार को एक ही दिन में निवेशकों की 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डूब गई थी।

Stock Market News: शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी के बीच शुक्रवार (07 जून 2024) तक निवेशकों की संपत्ति 28.65 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इन तीन सत्रों में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4,614.31 अंक बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में यह तेज उछाल मंगलवार को चुनावी नतीजे उम्मीद के अनुरूप न रहने से बाजार में आई करीब छह प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद आई है। मंगलवार (4 जून 2024) को एक ही दिन में निवेशकों की 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डूब गई थी। हालांकि उसके अगले ही दिन से बाजार ने सुधार का रुख पकड़ा और शुक्रवार तक उसकी तेजी बनी रही।

Stock Market News, sensex, nifty, bse, investors wealth

शेयर बाजार में निवेशकों की संपत्ति में इजाफा (तस्वीर-Canva,BCCL)

शेयर बाजार में उल्लेखनीय सुधार से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण तीन कारोबारी सत्रों में 28,65,742.36 करोड़ रुपये बढ़कर 4,23,49,447.63 करोड़ रुपये (5.08 लाख करोड़ डॉलर) हो गया। शुक्रवार को कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 1,720.8 अंक यानी 2.29 प्रतिशत चढ़कर 76,795.31 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह पिछले सत्र से 1,618.85 अंक यानी 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

End of Feed