Stock Market 2024: नए साल में शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें क्या है वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 30, 2023, 11:13 AM IST

Stock Market News: पहला सेशन सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और यह सुबह 10:00 बजे बंद होगा जबकि दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होकर 12:30 बजे बंद होगा। यह लाइव सेशन 20 जनवरी 2024, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

Stock Market News: शेयर बाजार में शनिवार को वीकली हॉलिडे रहता है लेकिन जनवरी 2024 में इस दिन ट्रेडिंग होने वाली है। वजह डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर स्विच करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दो विशेष लाइव सेशन कर रहा है। पहला सेशन सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और यह सुबह 10:00 बजे बंद होगा जबकि दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होकर 12:30 बजे बंद होगा। यह लाइव सेशन 20 जनवरी 2024, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

market

स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट का ट्रायल करेगा।

क्या करना चाहता है स्टॉक एक्सचेंज

इस ट्रेडिंग सेशन के जरिए स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट का ट्रायल करेगा। ताकि किसी तरह की दिक्कत होने पर बिना किसी समस्या के ट्रेडिंग की जा सके। आसान भाषा में कहें तो किसी साइबर अटैक, सर्वर क्रैश या अन्य विषम परिस्थितियों में ट्रेडिंग डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर की जा सकेगी। इससे मार्केट और निवेशकों में स्थिरता बनी रहेगी।

End of Feed