Step-Up SIP: ₹1 करोड़ जुटाने की सबसे तेज और स्मार्ट रणनीति जानें, आज ही शुरू करें

Step Up SIP Calculator: स्टेप-अप SIP आपकी बढ़ती इनकम के साथ तालमेल बिठाता है और आपको आसानी से ज्यादा बचत करने में मदद करता है। लंबे समय में महंगाई को मात देता है, यह तय करता है कि आपके भविष्य के लक्ष्यों के लिए पर्याप्त फंड रहे।

Step Up SIP Calculator: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ने छोटे निवेशकों को अनुशासित निवेश और बड़ फंड बनाने में बड़ा योगदान दिया है। इसलिए आज के समय में करोड़ों निवेशक सिप कर रहे हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ सिप से आगे निकलकर Step-Up SIP करने की जरूरत है। स्टेप-अप-सिप के कई बड़े फायदे है। यह निवेशकों को कम समय में बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि कैसे स्टेप-अप-सिप की मदद से कम समय में 1 करोड़ रुपये का फंड जमा किया जा सकता है।

स्टेप-अप SIP

स्टेप-अप SIP

SIP और स्टेप-अप SIP में क्या है अंतर?

एक आम SIP में रेगुलर इंटरवल पर आमतौर पर हर महीने म्यूचुअल फंड में एक तय रकम निवेश किया जाता है। यह तरीका इन्वेस्टिंग डिसिप्लिन बनाता है, मार्केट-टाइमिंग का स्ट्रेस खत्म करता है, और लंबे समय में दौलत के लिए कंपाउंडिंग का इस्तेमाल करता है। हर महीने का खर्च एक जैसा रहता है, जिससे बजट बनाना आसान हो जाता है। इसके उलट, एक स्टेप-अप SIP इन्वेस्टमेंट अमाउंट को हर साल पहले से तय फीसदी से ऑटोमैटिकली बढ़ाता है। यह इनकम ग्रोथ के साथ सिंक करता है और महंगाई को मात देने का काम करता है। यह बड़ पैसा बनाने में तेजी लाता है।

End of Feed