टिके रहें, बाजार में अच्छे दिन आने वाले हैं! Morgan Stanley ने बताया कितना ऊपर जाएगा Sensex?

निवेशकों के लिए साल की शुरुआत निराशाजनक रही है। बहरहाल, ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley का मानना है कि बाजार में अच्छे दिन आने वाले हैं और सब ठीक रहा, तो सेंसेक्स मौजूदा लेवल्स से 20% से ज्यादा बढ़ सकता है।

Morgan Stanley Sensex Target (मॉर्गन स्टेनली सेंसेक्स टारगेट): भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley ने बड़ा संकेत दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बाजार एक बड़े अपसाइकिल की दहलीज पर है और Sensex दिसंबर 2026 तक 95,000 तक पहुंच सकता है।

Morgan Stanley Sensex

मोर्गन स्टेनली ने बताया दिसंबर तक सेंसेक्स का टारगेट

ET Now की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Morgan Stanley की लेटेस्ट इक्विटी स्ट्रैटेजी रिपोर्ट के अनुसार BSE Sensex दिसंबर 2026 तक 95,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। मौजूदा स्तरों से यह करीब 22% की संभावित तेजी दर्शाता है। रिपोर्ट का मानना है कि भारत में मिड-टर्म ग्रोथ साइकिल मजबूत हो रही है और पॉलिसी एनवायरनमेंट पहले से ज्यादा स्थिर और प्रेडिक्टेबल है। यही कॉम्बिनेशन बाजार को ऊपर ले जाने का आधार बनेगा।

End of Feed