SRM Contractors IPO: एसआरएम कॉन्ट्रेक्टर्स के शेयर 7 फीसदी पर हुए लिस्ट, जानें कितनी हुई कमाई

SRM Contractors IPO: एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स एक इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट कंपनी है। जो प्रमुख रूप से जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में सड़क, पुल, सुरंगों आदि के निर्माण का काम कर रही है। कंपनी का आईपीओ 26 मार्च को खुला था।

SRM Contractors IPO:एसआरएम कॉन्ट्रेक्टर्स का शेयर अपने शेयर प्राइस मूल्य 210 रुपये से सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर शेयर प्राइस मूल्य 7.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 225 रुपये पर और एनएसई पर 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 215.25 रुपये पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 541.94 करोड़ रुपये रहा। एसआरएम कॉन्ट्रेक्टर्स आईपीओ 28 मार्च को अंतिम दिन 86.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 62 लाख नए शेयर जारी किए गए। इसके लिए प्राइस बैंड 200-210 रुपये प्रति शेयर था।

SRM Contractors IPO

एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स आईपीओ

कैसा रहा निवेशकों का रूझान

एसआरएम कॉन्ट्रेक्टर्स के आईपीओ को बृहस्पतिवार को आईपीओ के तीसरे और अंतिम दिन 86.57 गुना अभिदान मिला ।एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की 43,40,100 शेयरों की पेशकश पर 37,57,05,680 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

End of Feed