Spicejet: दिवालिया गो फर्स्ट को खरीदने की तैयारी में SpiceJet के प्रमोटर, शेयर में 11 फीसदी की तेजी

SpiceJet Interested In Go First: 3 मई 2023 से गो फर्स्ट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। और वह दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।असल में गो फर्स्ट विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन समस्याओं से गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। इसके बाद कंपनी ग्राउंडेड हो गई।

SpiceJet Interested In Go First:स्पाइसजेट (SpiceJet) के प्रमोटर और सीएमडी अजय सिंह की नजर अब दिवालिया हो चुकी एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First)पर है । स्पाइसेट ने कहा है कि वह गो फर्स्ट को खरीदने की योजना पर काम कर रही है। और अधिग्रहण के लिए स्पाइसजेट ने प्रस्ताव पेश किया है। आपको बता दें कि 3 मई 2023 से गो फर्स्ट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। और वह दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।असल में गो फर्स्ट विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन समस्याओं से गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। इसके बाद कंपनी ग्राउंडेड हो गई। स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस गो फर्स्ट के अधिग्रहण के लिए बोली बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ निजी हैसियत से लगाई है।

spice jet

स्पाइसजेट गो फर्स्ट को खरीदने की तैयारी में

क्या है प्लानिंग

स्पाइसजेट ने अपने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि वह गो फर्स्ट के दिवालिया समाधान पेशेवर के साथ रुचि रखती है और वह एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए एक प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं। इस बयान के बाद कंपनी के शेयर में 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। और वह 7082 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। स्पाइसजेट के बोर्ड ने हाल ही में अपनी वित्तीय सेहत सुधाने और विकास योजनाओं में निवेश करने के लिए करीब 27 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को मंजूरी दी है। इसके अलावा वह अपने कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती का प्लान कर रही है।

End of Feed