बेरोजगारों के लिए कृषि ही सहारा! दक्षिण एशिया में एग्रीकल्चर सेक्टर क्रिएट करेगा लाखों रोजगार, वर्ल्ड बैंक ग्रुप का अनुमान

Employment Generation : विश्व बैंक के अनुसार दक्षिण एशिया का कृषि क्षेत्र लाखों रोजगार पैदा कर सकता है। खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण और लॉजिस्टिक्स बढ़ाने से आय, निवेश और विकास के बड़े अवसर बनेंगे।

Employment Generation : विश्व बैंक ग्रुप ने कहा है कि दक्षिण एशिया का कृषि क्षेत्र (agriculture sector) आने वाले समय में रोजगार सृजन का एक बहुत बड़ा स्रोत बन सकता है। इस क्षेत्र में पहले से ही करीब 43 प्रतिशत वर्कफोर्स काम कर रहा है, यानी बड़ी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है। विश्व बैंक के अनुसार अगर इस क्षेत्र को आधुनिक और संगठित तरीके से विकसित किया जाए, तो यह लाखों नए रोजगार पैदा कर सकता है और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। यह जानकारी भारत सरकार के Ministry of Food Processing Industries द्वारा जारी बयान में दी गई, जिसमें बताया गया कि दक्षिण एशिया में खाद्य प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे हैं।

employment generation, agriculture sector, World Bank Group, South Asia jobs, food processing, food systems

दक्षिण एशिया में कृषि क्षेत्र से बन सकते हैं लाखों रोजगार: विश्व बैंक समूह (तस्वीर-istock)

खाद्य प्रसंस्करण पर उच्च स्तरीय संवाद

एएनआई के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में “Unlocking Value: Advancing Food Processing for Employment Generation and Sustainable Growth in South Asia” नामक क्षेत्रीय उच्च स्तरीय नीति संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और World Bank Group के सहयोग से आयोजित हुआ। इस बैठक में दक्षिण एशिया के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार, निवेश और विकास के नए अवसरों पर चर्चा की गई। खास बात यह रही कि इसमें कृषि को सिर्फ खेती तक सीमित न रखकर उसे एक व्यापक फूड सिस्टम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।

End of Feed