सोने का भाव आज का 3 नवंबर 2025: सोना-चांदी में फिर तेजी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 November 2025: सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमतों में गिरावट आती है तो कभी तेजी दर्ज की जाती है। इन धातुओं के भाव पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों का सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का लेटेस्ट भाव भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दरें बढ़ रही हैं तो कभी घट रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,20,777 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव भी चढ़कर ₹1,49,300 प्रति किलोग्राम हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बढ़त के साथ 1,21,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। MCX में बढ़त के साथ 1,49,196 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव तेजी के साथ 4,007.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत बढ़कर 48.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अब जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम। साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (1)

सोना-चांदी का आज भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट120770 रुपये प्रति 10 ग्राम121113 रुपये प्रति 10 ग्राम120777 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 120286 रुपये प्रति 10 ग्राम120628 रुपये प्रति 10 ग्राम120293 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट110625 रुपये प्रति 10 ग्राम110940 रुपये प्रति 10 ग्राम110632 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट90578 रुपये प्रति 10 ग्राम90835 रुपये प्रति 10 ग्राम92583 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट70651 रुपये प्रति 10 ग्राम70851 रुपये प्रति 10 ग्राम70655 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999149125 रुपये प्रति किलोग्राम149660 रुपये प्रति किलोग्राम149300 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में तेज उछाल देखा गया। सोना 2,200 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (99.9% शुद्धता) पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका बंद भाव 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 2,200 रुपये चढ़कर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,22,800 रुपये था।

End of Feed