सोने का भाव आज का 29 दिसंबर 2025: उछाल पर लगा ब्रेक, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। दाम एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। लेकिन बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 December 2025 : इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। लेकिन आज बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,500 रुपये चढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 357 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।शाम को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने का भाव 1,40,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर जानेंगे 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए दाम, साथ ही देश के विभिन्न शहरों में चल रहे सोने के भाव।

Gold Price Today 29 December 2025

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट137956 रुपये प्रति 10 ग्राम138161 रुपये प्रति 10 ग्राम136781 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट137404 रुपये प्रति 10 ग्राम137608 रुपये प्रति 10 ग्राम136233 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट126368 रुपये प्रति 10 ग्राम126555 रुपये प्रति 10 ग्राम125291 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम103621 रुपये प्रति 10 ग्राम102586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट80704 रुपये प्रति 10 ग्राम80824 रुपये प्रति 10 ग्राम80017 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed