सोने का भाव आज का 28 अगस्त 2025: सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, दुनिया के बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 101506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 117110 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold and Silver Price Today in India

सोने-चांदी का ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट100884 रुपये प्रति 10 ग्राम101239 रुपये प्रति 10 ग्राम101506 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट100480 रुपये प्रति 10 ग्राम100834 रुपये प्रति 10 ग्राम101100 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट92410 रुपये प्रति 10 ग्राम92735 रुपये प्रति 10 ग्राम92980 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट75663 रुपये प्रति 10 ग्राम75929 रुपये प्रति 10 ग्राम76130 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट59017 रुपये प्रति 10 ग्राम59225 रुपये प्रति 10 ग्राम59381 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 115870 रुपये प्रति किलो116688 रुपये प्रति किलो117110 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी के भाव कैसे रहे

न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि कमजोर रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझानों के चलते सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये की बढ़त के साथ 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गया, जो सोमवार को 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। यह 3,000 रुपये की उछाल के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को यह 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.37% की बढ़त के साथ 3,378.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, हाजिर चांदी में 0.21% की गिरावट रही और यह 38.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

End of Feed