Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गणेश चतुर्थी के दिन बुधवार को 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 100884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 115870 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन सोने -चांदी के रेट (तस्वीर-istock)
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 100884 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 100480 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 92410 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 75663 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 59017 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 : 115870 रुपये प्रति किलो
पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि कमजोर रुपये और मजबूत वैश्विक रुझानों के समर्थन से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये बढ़कर 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया, जो पिछली बार 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमत 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,378.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, हाजिर चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 38.48 डॉलर प्रति औंस रह गई।
कीमतों पर एक्सपर्ट्स की राय
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटाने के फैसले के बाद निवेशकों द्वारा पारंपरिक सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। इस फैसले के कारण केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। गांधी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम ने फेडरल रिजर्व के नेतृत्व पर ब्याज दरों को जल्द कम करने का अतिरिक्त दबाव डाला है।
वायदा बाजार में सोने का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 342 रुपये चढ़कर 1,00,966 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 342 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,00,966 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,299 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,423.75 डॉलर प्रति औंस रहा।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 779 रुपये की तेजी के साथ 1,16,729 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 779 रुपये या 0.67 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,16,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि बाद में यह 294 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,16,729 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 12,587 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 39.21 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
