सोने का भाव आज का 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के दिन क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं 77वां गणतंत्र दिवस के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और इसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX पर सोने का भाव 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले सत्र में सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने की कीमत 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक सोना 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चूंकि शनिवार, रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को बाजार बंद है, इसलिए इन्हीं भावों को अगले तीन दिनों तक मान्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। हाजिर बाजार में सोना बढ़कर 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स बाजार में यह तेजी के साथ 4,970 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

Gold Price Today in India, gold price 26 January 2026, 77th Republic Day, sone ka bhav aaj ka

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 153692 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 141348 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 115733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed