Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 20 August 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.13% बढ़कर यानी 204 रुपये तेजी के साथ 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,57,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,58,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,538.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 20 अगस्त 2026
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| सोने की शुद्धता | 1 ग्राम | 10 ग्राम |
|---|---|---|
| 24 कैरेट | ₹15852 | ₹158520 |
| 22 कैरेट | ₹14531 | ₹145310 |
| 20 कैरेट | ₹13210 | ₹132100 |
| 18 कैरेट | ₹11889 | ₹118890 |
| 16 कैरेट | ₹10568 | ₹105680 |
| 14 कैरेट | ₹9247 | ₹92470 |
| 12 कैरेट | ₹7926 | ₹79260 |
| 10 कैरेट | ₹6605 | ₹66050 |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| मुंबई | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| कोलकाता | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| चेन्नई | ₹159270 | ₹146000 | ₹123800 |
| पटना | ₹159320 | ₹146050 | ₹119510 |
| लखनऊ | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| मेरठ | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| अयोध्या | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| कानपुर | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| गाजियाबाद | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| नोएडा | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| गुरुग्राम | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| चंडीगढ़ | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| जयपुर | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| लुधियाना | ₹159420 | ₹146150 | ₹119610 |
| गुवाहाटी | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| इंदौर | ₹159320 | ₹146050 | ₹119510 |
| अहमदाबाद | ₹159320 | ₹146050 | ₹119510 |
| वडोदरा | ₹159320 | ₹146050 | ₹119510 |
| सूरत | ₹159320 | ₹146050 | ₹119510 |
| पुणे | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| नागपुर | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| नासिक | ₹159300 | ₹146030 | ₹119490 |
| बैंगलोर | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| भुवनेश्वर | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| रायपुर | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
| हैदराबाद | ₹159270 | ₹146000 | ₹119460 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ और दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 800 रुपये घटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 636 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 636 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,338.74 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
क्या कहते हैं एक्सपपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बिना किसी नई बातचीत के अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा खत्म होने के बाद बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी रही। इससे निवेशकों का रुख सतर्क रहा।
कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई और व्यापक आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बातचीत न होने से कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भविष्य में ब्याज दरों की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।
