बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया पर क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 April 2026: सोने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 April 2026 : अक्षय तृतीया पर सोने की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,600 रुपये घटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.95% चढ़कर यानी 1453 रुपये बढ़त के साथ 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 151655 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 151048 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 138916 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 113741 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 88718 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹155930₹142950₹116990
मुंबई₹155780₹142800₹116840
कोलकाता₹155780₹142800₹116840
चेन्नई₹156660₹143600₹119800
पटना₹155830₹142850₹116890
लखनऊ₹155930₹142950₹116990
मेरठ₹155930₹142950₹116990
अयोध्या₹155930₹142950₹116990
कानपुर₹155930₹142950₹116990
गाजियाबाद₹155930₹142950₹116990
नोएडा₹155930₹142950₹116990
गुरुग्राम₹155930₹142950₹116990
चंडीगढ़₹155930₹142950₹116990
जयपुर₹155930₹142950₹116990
लुधियाना₹155930₹142950₹116990
गुवाहाटी₹155780₹142800₹116840
इंदौर₹155830₹142850₹116890
अहमदाबाद₹155830₹142850₹116890
सूरत₹155830₹142850₹116890
वडोदरा₹155830₹142850₹116890
पुणे₹155780₹142800₹116840
नागपुर₹155780₹142800₹116840
नासिक₹155810₹142830₹116870
बैंगलोर₹155780₹142800₹116840
भुवनेश्वर₹155780₹142800₹116840
कटक₹155780₹142800₹116840
केरल₹155780₹142800₹116840
रायपुर₹155780₹142800₹116840
हैदराबाद₹155780₹142800₹116840

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,600 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रहा। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच उतार चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के दौरान वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 159 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 159 रुपये की तेजी के साथ 1,53,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स सोने का जून अनुबंध बढ़कर 4,814.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (कमोडिटी और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि युद्धविराम के बाद के घटनाक्रम पर सप्ताहांत आने वाली जरूरी जानकारी से पहले बाजार के सतर्क रहने की वजह से सोना सीमित दायरे में रहा और कीमतों में नरमी रही। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, सोना के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, जिसमें उतार-चढ़ाव का रुझान रहेगा। और सप्ताहांत के किसी भी घटनाक्रम पर तेजी से प्रतिक्रिया करेगा।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एनालिस्ट ने कहा कि डॉलर के कमज़ोर होने और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की कीमत बढ़ी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध के प्रमुख हरीश वी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में हल्की बढ़त हुई, जिसे डॉलर के कमजोर होने और भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों से तनाव कम करने में मदद मिली है, जिससे वैश्विक महंगाई का दबाव कम हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article