बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 अप्रैल 2026: रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 April 2026: सोने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2026 : अक्षय तृतीया करीब है, जिससे सोने की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,600 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 1.1% चढ़कर यानी 1688 रुपये बढ़त के साथ 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,53,106 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,51,358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 153106 रुपये प्रति 10 ग्राम151358 रुपये प्रति 10 ग्राम151655 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 152493 रुपये प्रति 10 ग्राम150752 रुपये प्रति 10 ग्राम151048 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 140245 रुपये प्रति 10 ग्राम138644 रुपये प्रति 10 ग्राम138916 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114830 रुपये प्रति 10 ग्राम113519 रुपये प्रति 10 ग्राम113741 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89567 रुपये प्रति 10 ग्राम88544 रुपये प्रति 10 ग्राम88718 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154350₹141500₹115800
मुंबई₹154200₹141350₹115650
कोलकाता₹154200₹141350₹115650
चेन्नई₹155020₹142100₹118600
पटना₹154250₹141400₹115700
लखनऊ₹154350₹141500₹115800
अयोध्या₹154350₹141500₹115800
कानपुर₹154350₹141500₹115800
मेरठ₹154350₹141500₹115800
गाजियाबाद₹154350₹141500₹115800
नोएडा₹154350₹141500₹115800
गुरुग्राम₹154350₹141500₹115800
चंडीगढ़₹154350₹141500₹115800
जयपुर₹154350₹141500₹115800
लुधियाना₹154350₹141500₹115800
गुवाहाटी₹154200₹141350₹115650
इंदौर₹154250₹141400₹115700
अहमदाबाद₹154250₹141400₹115700
वडोदरा₹154250₹141400₹115700
सूरत₹154250₹141400₹115700
पुणे₹154200₹141350₹115650
नागपुर₹154200₹141350₹115650
नासिक₹154230₹141380₹115680
बैंगलोर₹154200₹141350₹115650
भुवनेश्वर₹154200₹141350₹115650
कटक₹154200₹141350₹115650
केरल₹154200₹141350₹115650
रायपुर₹154200₹141350₹115650
हैदराबाद₹154200₹141350₹115650

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को, सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत गुरुवार को 851 रुपये चढ़कर 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 851 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,064 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,828.17 डॉलर प्रति औंस रही। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जो मिले-जुले बाजार संकेतों को दिखाता है। होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास चल रही अस्थिरता ने डॉलर की सुरक्षित निवेश मांग को समर्थन दिया, जिसने कीमती धातु के लिए एक बड़ी रुकावट का काम किया। उन्होंने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार ने कीमती धातु में बढ़त को और कम कर दिया। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच नए राजनयिक जुड़ाव की उम्मीदों से कुल जोखिम धारणा में सुधार हुआ। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि इजराइल और लेबनान के युद्धविराम पर सहमत होने की उम्मीद के बीच हाजिर सोना 4,811 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

विश्लेषकों ने उन खबरों की ओर भी इशारा किया कि दोनों पक्ष बातचीत के लिए और समय देने के लिए युद्धविराम को और दो हफ्ते बढ़ा सकते हैं। इस घटनाक्रम ने कच्चे तेल की कीमतों को हाल के निचले स्तर के पास बनाए रखा, जिससे महंगाई की तुरंत चिंता कम हुई और सर्राफा में तेज गिरावट रुक गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article