सोने का भाव आज का 16 जनवरी 2026: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन आज कीमतों में गिरावट हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला रहा था। लेकिन आज गिरावट हुई। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले 24 कैरेट सोने के कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दूसरी ओर वैश्विक बाजार में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में भी 21.9 अमेरिकी डॉलर या 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,601.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो घटकर 1,41,717 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (3)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम141717 रुपये प्रति 10 ग्राम141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 141446 रुपये प्रति 10 ग्राम141150 रुपये प्रति 10 ग्राम141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 130086 रुपये प्रति 10 ग्राम129813 रुपये प्रति 10 ग्राम129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 106511 रुपये प्रति 10 ग्राम106288 रुपये प्रति 10 ग्राम106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 83079 रुपये प्रति 10 ग्राम82904 रुपये प्रति 10 ग्राम82832 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed