सोने का भाव आज का 16 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कभी कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ जाती हैं तो कभी लुढ़क जाती हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया, जो पिछली बार 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 0.64% लुढ़कर यानी 998 रुपये गिरकर 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अनुसार 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक बढ़कर 154080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 1,54,098 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price (8)

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152765 रुपये प्रति 10 ग्राम154080 रुपये प्रति 10 ग्राम154098 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 152153 रुपये प्रति 10 ग्राम153463 रुपये प्रति 10 ग्राम153481 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 133933 रुपये प्रति 10 ग्राम141137 रुपये प्रति 10 ग्राम141154 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114574 रुपये प्रति 10 ग्राम115560 रुपये प्रति 10 ग्राम115574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89368 रुपये प्रति 10 ग्राम90137 रुपये प्रति 10 ग्राम90147 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed