सोने का भाव आज का 15 मई 2026: रेट में फिर बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 15 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील का असर सोने की कीमतों (gold rate today) में दिख रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 2.09% लुढ़कर यानी 3385 रुपये गिरावट के साथ 1,58,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,61,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 104 डॉलर यानी 2.24 प्रतिशत टूटकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price, 18 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 161159 रुपये प्रति 10 ग्राम158159 रुपये प्रति 10 ग्राम158210 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 160514 रुपये प्रति 10 ग्राम157526 रुपये प्रति 10 ग्राम157577 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 147622 रुपये प्रति 10 ग्राम144874 रुपये प्रति 10 ग्राम144920 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 120869 रुपये प्रति 10 ग्राम118619 रुपये प्रति 10 ग्राम118658 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 94278 रुपये प्रति 10 ग्राम92523 रुपये प्रति 10 ग्राम92553 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed