बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 अप्रैल 2026: 3000 रुपये बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की आशंका के बीच सोने की कीमतों में बदलाव हो रहे हैं। सोने की की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर सोने की कीमतों (Gold Rate Today) पर साफ देखा जा रहा है। सोने के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,000 रुपये या करीब 2% बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद चढ़ने लगी थी फिर गिरावट होने लगी। आज शाम तक 0.3% लुढ़कर यानी 459 रुपये गिरावट के साथ 1,54,358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,817 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,865 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 45.88 डॉलर या करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस रह गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट150011 रुपये प्रति 10 ग्राम152949 रुपये प्रति 10 ग्राम152865 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट149410 रुपये प्रति 10 ग्राम152337 रुपये प्रति 10 ग्राम152253 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट137410 रुपये प्रति 10 ग्राम140101 रुपये प्रति 10 ग्राम140024 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट112508 रुपये प्रति 10 ग्राम114712 रुपये प्रति 10 ग्राम114649 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट87756 रुपये प्रति 10 ग्राम89475 रुपये प्रति 10 ग्राम89426 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155500₹142550₹116660
मुंबई₹155350₹142400₹116510
कोलकाता₹155350₹142400₹116510
चेन्नई₹156220₹143200₹119400
पटना₹155400₹142450₹116560
लखनऊ₹155500₹142550₹116660
अयोध्या₹155500₹142550₹116660
मेरठ₹155500₹142550₹116660
गुरुग्राम₹155500₹142550₹116660
चंडीगढ़₹155500₹142550₹116660
गाजियाबाद₹155500₹142550₹116660
नोएडा₹155500₹142550₹116660
जयपुर₹155500₹142550₹116660
लुधियाना₹155500₹142550₹116660
गुवाहाटी₹155350₹142400₹116510
जलगांव₹155350₹142400₹116510
इंदौर₹155400₹142450₹116560
कानपुर₹155500₹142550₹116660
अहमदाबाद₹155400₹142450₹116560
वडोदरा₹155400₹142450₹116560
सूरत₹155400₹142450₹116560
पुणे₹155350₹142400₹116510
नागपुर₹155350₹142400₹116510
नासिक₹155380₹142430₹116540
बैंगलोर₹155350₹142400₹116510
भुवनेश्वर₹155350₹142400₹116510
कटक₹155350₹142400₹116510
केरल₹155350₹142400₹116510
रायपुर₹155350₹142400₹116510
हैदराबाद₹155350₹142400₹116510

पिछले कारोबारी दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9% शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। इससे पहले के सत्र में यह 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 25.92 डॉलर गिरकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा बाजार की बात करें तो सोमवार को सोने की कीमतों में और तेज गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाला सोना 1,162 रुपये यानी लगभग 1% टूटकर 1,51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान 7,739 लॉट का कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में जून वायदा सोना 51.40 डॉलर (1.07%) गिरकर 4,736 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस गिरावट के पीछे वैश्विक कारण रहे। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता असफल रहने से बाजार पर दबाव बना। इसके चलते डॉलर मजबूत हुआ और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई, जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ा। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव और संभावित ऊर्जा संकट की चिंताओं ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया, जिसके कारण मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके अलावा, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article