Gold-Silver Prices: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे तौर पर सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। इस बीच अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्योहार आ गया है, इसमें लोग सोना-चांदी की खरीददारी करते हैं। वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने (gold price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में दोनों धातुओं के दाम में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अगर पिछले एक साल का हिसाब देखें तो सोना और चांदी दोनों ही काफी महंगे हो चुके हैं।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव लेकिन सालभर में भारी बढ़त
दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं MCX पर 151983 रुपये किलो है। इस साल सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर एक साल पहले की तुलना करें, यानी Akshaya Tritiya 2025 के समय, तब 24 कैरेट सोने की कीमत 94,361 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं अब Akshaya Tritiya 2026 के आसपास यह बढ़कर 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक साल में सोना करीब 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।
चांदी ने तो और भी ज्यादा चौंकाया
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। हाल ही में चांदी की कीमत घटकर करीब 2,36,981 रुपये प्रति किलो तक आई है, लेकिन इसके बावजूद सालभर का ग्राफ काफी ऊंचा है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) के समय चांदी की कीमत 94,114 रुपये प्रति किलो थी। अब अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) के करीब यह बढ़कर 2,36,981 रुपये प्रति किलो हो गई है। यानी एक साल में चांदी करीब 1,42,867 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है, जो निवेशकों के लिए बड़ा रिटर्न माना जा रहा है।
IBJA के मुताबिक अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025 ) पर सोने-चांदी का भाव
- सोना 24 कैरेट: 94361 रुपये
- सोना 23 कैरेट: 93983 रुपये
- सोना 22 कैरेट 86435 रुपये
- सोना 18 कैरेट: 70771 रुपये
- सोना 14 कैरेट: 55201 रुपये
- चांदी 999: 94114 रुपये/किलो
IBJA के मुताबिक अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) करीब सोने-चांदी का भाव
- सोना 24 कैरेट: 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 149410 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 112508 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 87756 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999: 236981 रुपये प्रति किलो
अलग-अलग कैरेट के सोने के भाव का अंतर
- 23 कैरेट सोना: 93,983 रुपये से बढ़कर 1,49,410 रुपये
- 22 कैरेट सोना: 86,435 रुपये से बढ़कर 1,37,410 रुपये
- 18 कैरेट सोना: 70,771 रुपये से बढ़कर 1,12,508 रुपये
- 14 कैरेट सोना: 55,201 रुपये से बढ़कर 87,756 रुपये
- चांदी 999: 94114 रुपये/किलो से बढ़कर 2,36,981 रुपये प्रति किलो
इससे साफ है कि निवेश और गहनों दोनों के लिहाज से सोना पिछले एक साल में काफी महंगा हो गया है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह वैश्विक अस्थिरता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है। ऐसे समय में सोना और चांदी सबसे भरोसेमंद निवेश माने जाते हैं, जिससे इनकी मांग बढ़ जाती है और कीमतें ऊपर चली जाती हैं। इसके अलावा डॉलर की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।
निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या संकेत?
हालांकि हाल के दिनों में कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन लंबी अवधि में सोना और चांदी दोनों ने अच्छा रिटर्न दिया है। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि जो लोग निवेश के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए गिरावट का समय खरीदारी का मौका हो सकता है। दूसरी तरफ गहने खरीदने वालों के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि एक साल में कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से खरीदारी महंगी हो गई है। कुल मिलाकर, एक साल में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड तेजी दिखाई है। बीच-बीच में गिरावट जरूर आई, लेकिन ट्रेंड अब भी ऊपर की तरफ ही है। वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले समय में इनकी कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
