सोने का भाव आज का 14 सितंबर 2025: और बढ़ी सोने-चांदी की कीमतें, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 September 2025: कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही है। इनकी कीमतों में बदलाव पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 September 2025 : एकाध दिनों को छोड़कर सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 109707 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 128008 रुपये प्रति किलो हो गई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए शुक्रवार का आखिरी भाव ही दिनों दिन बरकरार रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। आग जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today,Gold rate India,Silver rate India (5)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 109707 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 109268 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 100492 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 82280 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 64179 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999: 128008 रुपये प्रति किलोग्राम

End of Feed