सोने का भाव आज का 1 जून 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही सोने की कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 2,500 रुपये (1.53 प्रतिशत) गिरकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 1.4% घटकर यानी 2174 रुपये गिरावट के साथ 1,53,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत करीब 1% टूटकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दो दोपहर तक 1,55,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price

सोने का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 156463 रुपये प्रति 10 ग्राम155599 रुपये प्रति 10 ग्राम155536 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 155836 रुपये प्रति 10 ग्राम154976 रुपये प्रति 10 ग्राम154913 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 143320 रुपये प्रति 10 ग्राम142529 रुपये प्रति 10 ग्राम142471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 117347 रुपये प्रति 10 ग्राम116699 रुपये प्रति 10 ग्राम116652 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 91531 रुपये प्रति 10 ग्राम91025 रुपये प्रति 10 ग्राम90989 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed