बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 जून 2026: आज 5000 रुपये घटी कीमत, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 June 2026 : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका में तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 (या करीब 2 प्रतिशत) टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 0.96% घटकर यानी 2576 रुपये गिरावट के साथ 2,64,422 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,66,998 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 75.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,63,350 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,62,900 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 263250 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का ताजा भाव

मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह के सीजन की मांग के अनुमान के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार बंद रहे थे। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी का भाव लगभग स्थिर रहा और यह 75.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रुख ने भी घरेलू बाजार में कीमतों को सहारा दिया।

पिछले दिन क्या रहा चांदी वायदा का वायदा भाव

इसके विपरीत पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध का भाव 1,322 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 2,68,215 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत बढ़कर 75.71 डॉलर प्रति औंस हो गई। हालांकि, इस मामूली तेजी का घरेलू वायदा बाजार पर खास असर नहीं दिखा।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख हरीश वी के अनुसार, अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम और हालिया महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बने परिदृश्य ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के चलते सोना और चांदी दोनों मजबूत बने हुए हैं।

निकट भविष्य में बड़ी गिरावट की संभावना कम

हरीश वी का मानना है कि फिलहाल बाजार में ऐसी कोई स्थिति नहीं दिख रही है जिससे बड़े पैमाने पर बिकवाली का दबाव बने। मजबूत बुनियादी कारक कीमतों को लगातार सहारा दे रहे हैं। उनके मुताबिक, चांदी आगे भी सोने के रुख का अनुसरण कर सकती है, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश की मांग के साथ-साथ औद्योगिक उपयोग से भी समर्थन मिल रहा है।

कारोबारियों की बिकवाली से वायदा भाव दबाव में

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायदा बाजार में हालिया गिरावट मुख्य रूप से कारोबारियों द्वारा की गई मुनाफावसूली और बिकवाली का परिणाम है, जबकि भौतिक बाजार में मांग और वैश्विक संकेत अभी भी सकारात्मक बने हुए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article