सोने का भाव आज का, 1 अगस्त 2025: लुढ़के सोने-चांदी के भाव, खरीदने का अच्छा मौका? जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है। ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ ऐलान के बाद इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में बदलाव हुए। आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद से और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98253 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी घटकर 109646 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98534 रुपये97971 रुपये98253 रुपये
सोना 23 कैरेट98139 रुपये97579 रुपये97860 रुपये
सोना 22 कैरेट90257 रुपये89741 रुपये90000 रुपये
सोना 18 कैरेट73901 रुपये73478 रुपये73690 रुपये
सोना 14 कैरेट57642 रुपये57313 रुपये57478 रुपये
चांदी 999 109950 रुपये प्रति किलो109810 रुपये प्रति किलो109646 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। रुपये में मजबूती के कारण कीमती धातु की कीमत पर अंकुश लगा। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 400 रुपये टूटकर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। पिछले सत्र में यह 650 रुपये बढ़कर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमतें 2,000 रुपये टूटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। बुधवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 29.10 डॉलर या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 3,304.14 डॉलर प्रति औंस पर रहा। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 2.22 प्रतिशत गिरकर 36.30 डॉलर प्रति औंस रही।

End of Feed