लाखों का ब्याज बचाएं! Home Loan की EMI से आजादी के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

Reduce EMI Burden: आज के समय में घर लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है होम लोन को समझदारी से मैनेज करना भी है। लंबी अवधि तक EMI भरते रहना तनाव का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, यह आपकी वित्तीय आजादी को भी सीमित कर सकता है। इसलिए सही रणनीति अपनाकर लोन को जल्दी खत्म करना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।

Reduce EMI Burden: घर खरीदना हर किसी के लिए किसी बड़े सपने से कम नहीं होता। वहीं, घर खरीदने का मतलब होम लोन और लोन की लंबी अवधि से भी होता है। लोन की यह लंबी अवधि कई बार तनाव का कारण बनने लगती है। अगर समझदारी से काम किया जाए तो न केवल होम लोन जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है बल्कि लाखों रुपए का ब्याज भी बचाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको कुछ स्मार्ट रणनीतियों के बारे में ही बता रहे हैं-

Home Loan (1)

होम लोन की ईएमआई से आजादी (Photo: iStock)

नियमित प्रीपेमेंट

होम लोन जल्दी चुकाने का सबसे बेहतर तरीका आंशिक प्रीपेमेंट है। साल में एक-दो बार बोनस, इंसेंटिव या अतिरिक्त बचत से मूलधन का कुछ हिस्सा चुका दें। फ्लोटिंग रेट लोन पर अधिकतर बैंक प्रीपेमेंट पर कोई पेनल्टी नहीं लेते। इससे सीधे मूलधन कम होता है और कुल ब्याज घटता है।

End of Feed