Agriculture: धान, दलहन की बुवाई का रकबा में 6% का इजाफा, अब 369.05 लाख हेक्टेयर

Agriculture: चालू खरीफ सत्र में धान और दलहन की बुवाई रकबा बढ़ गया है। इसलिए इस साल अधिक पैदावार की उम्मीद है। दोनों फसल का रकबा बढ़कर 369.05 लाख हेक्टेयर हो गया है।

Agriculture: कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चालू खरीफ (ग्रीष्म) सत्र 2024-25 में अबतक धान का रकबा छह प्रतिशत बढ़कर 369.05 लाख हेक्टेयर हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में धान का रकबा 349.49 लाख हेक्टेयर था। मुख्य खरीफ फसल धान की बुवाई जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है और सितंबर से इस फसल की कटाई होती है।

area of paddy and pulses

इस साल धान और दलहन की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसके अतिरिक्त चालू सत्र के 20 अगस्त तक दलहन की बुवाई का रकबा बढ़कर 120.18 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 113.69 लाख हेक्टेयर था। अरहर खेती का रकबा 40.74 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45.78 लाख हेक्टेयर हो गया। उड़द की बुवाई का रकबा 29.52 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28.33 लाख हेक्टेयर हो गया है।

End of Feed