SIP बनाम FD! जानिए कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न और कौन-सी स्कीम आपके लिए बेस्ट

SIP vs FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) दोनों ही निवेश के लोकप्रिय विकल्प हैं। हालांकि, दोनों में कौन-सा विकल्प चुनें यह निवेशक के लक्ष्य पर निर्भर करता है।

SIP vs FD: निवेश को लेकर हर दूसरे व्यक्ति के मन में एक ही सवाल रहता है। सवाल यही कि पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाया जाए या फिर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में लगाया जाए। दोनों ही निवेश विकल्पों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। FD निश्चित रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि SIP के जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश कर बाजार आधारित रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। असल में सही विकल्प का चुनाव निवेशक के लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि पर निर्भर करता है।

SIP VS FD

SIP VS FD (AI Generated Image)

FD किसके लिए अच्छा विकल्प

FD उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, जो अपने पैसे की सुरक्षा चाहते हैं। इसमें निवेशक को पहले से पता होता है कि निवेश की अवधि पूरी होने पर उसे कितना रिटर्न मिलेगा। बाजार में उतार-चढ़ाव का FD पर कोई असर नहीं पड़ता, इसलिए यह जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा, FD से नियमित आय प्राप्त करने का विकल्प भी उपलब्ध होता है, जो रिटायर्ड लोगों या निश्चित आय चाहने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

End of Feed