SIP नहीं! Step Up SIP शुरू करें, दोगुनी तेजी से बनेंगे अमीर, जानें कैसे

SIP लंबे समय से छोटे निवेशकों के बीच वेल्थ क्रिएशन का एक लोकप्रिय विकल्प हैं। SIP का एक और प्रकार, जिसे स्टेप-अप SIP के रूप में जाना जाता है। यह वेल्थ क्रिएशन की रफ्तार तेज करने के साथा जल्द अमीर बना सकता है।

देशभर के निवेशकों का भरोसा सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) पर बढ़ा है। इसकी वजह सिप करने में आसानी और मिलने वाला अच्छा रिटर्न है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि केवल एसआईपी ही एक आरामदायक भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है, खासकर जब महंगाई लगातार पैसे के मूल्य को कम कर रही हो। वित्तीय सलाहकार लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के लिए "स्टेप-अप एसआईपी" करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि सिप से कैसे अलग है Step Up SIP? अगर आप सिर्फ सिप कर रहे हैं तो अब रणनीति बदलने की क्यों जरूरत है?

स्टेप-अप एसआईपी

स्टेप-अप एसआईपी

स्टेप-अप-सिप क्या है?

एसआईपी में साल दर साल मंथली निवेश की राशि नहीं बदलती है। वहीं, स्टेप-अप सिप, निवेशकों को हर साल, आमतौर पर वेतन वृद्धि के अनुरूप, अपना योगदान बढ़ाने की अनुमति देता है। इस तरह धीरे-धीरे निवेश बढ़ाकर, निवेशक किसी भी समय वित्तीय बोझ महसूस किए बिना, काफी अधिक धन संचय कर लेता है।

End of Feed