अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आने वाला कल पैसों की टेंशन से मुक्त हो, तो SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बहुत से लोगों को लगता है कि अमीर बनने के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती है, लेकिन SIP ने इस सोच को बदल दिया है। यहां आप हर महीने छोटी रकम निवेश करके भी बड़ा फंड बना सकते हैं और भविष्य में आसानी से लखपति बन सकते हैं।
SIP क्या है?
SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक आसान तरीका है, जहां आप हर महीने एक तय राशि (जैसे ₹1,000 या ₹5,000) निवेश करते हैं। यह कुछ हद तक बैंक की RD (रिकरिंग डिपॉजिट) जैसी ही प्रक्रिया है, फर्क सिर्फ इतना है कि SIP का पैसा म्यूचुअल फंड्स में लगता है, जो शेयर बाजार से जुड़े होते हैं। इसी वजह से इसमें रिटर्न की संभावना ज्यादा होती है।
कब बनेंगे आप लखपति?
मान लीजिए आप हर महीने ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक SIP करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है। तो कुछ ही सालों में आप लखपति बन सकते हैं।
- ₹1,000 निवेश: 10 साल में आपकी निवेश राशि होगी ₹1.2 लाख और फंड बन जाएगा ₹2.2 लाख।
- ₹2,000 निवेश: 10 साल में कुल फंड होगा ₹4.5 लाख, जिसमें ₹2.4 लाख निवेश और ₹2.1 लाख वेल्थ गेन होगा।
- ₹3,000 निवेश: 10 साल बाद टोटल फंड बनेगा ₹6.7 लाख। इसमें ₹3.6 लाख आपका निवेश और ₹3.1 लाख वेल्थ गेन होगा।
- ₹4,000 निवेश: मैच्योरिटी पर आपके पास ₹9 लाख का फंड होगा, जबकि आपकी असल निवेश राशि होगी ₹4.8 लाख।
- ₹5,000 निवेश: 10 साल में कुल फंड होगा ₹11.2 लाख। इसमें आपकी निवेश राशि ₹6 लाख और वेल्थ गेन ₹5.2 लाख होगा।
क्यों SIP है सबसे बेहतर तरीका?
SIP का सबसे बड़ा फायदा है अनुशासन और कंपाउंडिंग का जादू। जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, उतनी तेजी से आपका पैसा बढ़ेगा। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार रकम बढ़ा या घटा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए SIP रोक भी सकते हैं। SIP का रिटर्न आमतौर पर महंगाई दर से ज्यादा होता है, इसलिए आपके पैसे की असली कीमत भी बनी रहती है और बढ़ती भी है। आप ₹1,000 से शुरू करें या ₹5,000 से असल मायने यही रखते हैं कि आप शुरुआत करें। छोटी रकम भी धीरे-धीरे आपको लखपति बना सकती है।
