Gold-Silver Rate Today 8 June 2024: चांदी एक ही दिन में 2600 रुपये उछली, शादी सीजन से पहले आई बड़ी तेजी

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 8 June 2024: विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो 150 रुपये की मजबूती दिखाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 6 डॉलर अधिक है।

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 8 June 2024: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल आया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 2600 रुपये के उछाल के साथ 95,900 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई जबकि सोने में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती आई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,300 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ था। सोने की कीमत 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले सत्र में सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold price, silver price, gold price today, silver price today, gold price 22-carat, silver price 22-carat

सोना चांदी रेट।

एक्सपर्ट का क्या है कहना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा- विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो 150 रुपये की मजबूती दिखाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 6 डॉलर अधिक है। सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक कारोबार हुआ, जिसे नरम अमेरिकी डॉलर और कमजोर अमेरिकी वृहद-आर्थिक आंकड़े से समर्थन मिला। केंद्रीय बैंकों के उधारी लागत में कटौती करने की उम्मीदों के बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की पुष्टि की है। इससे सर्राफा की कीमतों को आगे की दिशा मिलेगी।"

End of Feed