चांदी इस साल 1,18,533 रुपये महंगी हुई, आज ₹8,356 उछली, सोना भी महंगा, जानें ताजा रेट

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर एम ने कहा, ‘‘ 65 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करना चांदी के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 40 वर्ष में पहली बार चांदी की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों से आगे निकल गई हैं, जिससे बाजार एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भविष्य ठोस, महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ वस्तुओं का है।’’

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 8,356 रुपये चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यह चांदी की सबसे अधिक कीमत है। सोना भी बुधवार को 600 रुपये बढ़कर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सप्लाई में कमी और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी आई है।

चांदी

चांदी

8,356 रुपये आज महंगी हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 8,356 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। इसी तरह मई 2026 के अनुबंधों की कीमत में 8,266 रुपये यानी 4.12 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,08,914 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

End of Feed