DA Hike News: इस राज्य में बढ़ा महंगाई भत्ता, पिछले साल से ही होगा लागू, कर्मचारियों को मिलेगी एकमुश्त मोटी रकम!

Dearness Allowance Hike News: लोकसभा चुनाव होते ही दो राज्यों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई। एक राज्य में तो अभी बढ़ोतरी हुई लेकिन लागू एक साल पहले 1 जुलाई 2023 से माना गया। कर्मचारियों को पिछला पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा।

Dearness Allowance Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत इस साल एक बार फिर महंगाई भत्ता का ऐलान होगा लेकिन इससे पहले देश के एक राज्य में नई सरकार बनते ही अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी DA की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। वो भी पिछले साल से ही लागू माना जाएगा। यानी बढ़ोतरी हुई अभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी पिछले साल से ही मिलेगी। गौर हो कि लोकसभा चुनाव के सिक्किम में विधानसभा चुनाव हुए। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 10 जून 2024 को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर अपनी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी कर दी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछले साल से अब तक सैलरी बढ़ोतरी वाला पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा।

7th Pay Commission, Dearness Allowance, DA Hike

दो राज्यों में सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में हुई बढ़ोतरी

सिक्किम में भत्ते में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का यह फैसला सिक्किम की प्रेम सिंह तमांग की क्रांतिकारी मोर्चा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की और फिर इसका ऐलान किया। महंगाई में 4% की बढ़ोतरी के बाद सिक्किम में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 46% हो गया है। DA बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में राज्य के खजाने पर 174.6 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

End of Feed