MDR फीस का साइड इफेक्ट, UPI पेमेंट में हुई गिरावट, फिर भी बन गया नया रिकॉर्ड

यूपीआई पर MDR फीस लागू होने के बाद सितंबर महीने में कुल UPI ट्रांजैक्शन के आंकड़े आ गए हैं। एमडीआर के कारण यूपीआई पेमेंट में 1.8% की गिरावट दर्ज की है, लेकिन रोजाना 80 करोड़ से ज्यादा पेमेंट का नया रिकॉर्ड बना है।

भारत में UPI के जरिए होने वाले डिजिटल पेमेंट में सितंबर में अगस्त के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या 1.8% घटकर 24.07 अरब रह गई, जबकि अगस्त में यह रिकॉर्ड 24.51 अरब थी। हालांकि, रोजाना होने वाले UPI पेमेंट के मामले में नया रिकॉर्ड बना है।

upi, upi in peru, peru upi, upi service, upi service applied in which countries, upi in international countries, united payment system

सितंबर में UPI से ₹29.37 लाख करोड़ का लेनदेन(Image Source: iStock)

सितंबर में UPI से ₹29.37 लाख करोड़ का लेनदेन

NPCI के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में UPI के जरिए कुल ₹29.37 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। अगस्त में यह आंकड़ा ₹29.82 लाख करोड़ था। यानी महीने के आधार पर ट्रांजैक्शन वैल्यू में करीब 1.5% की कमी आई। इसके बावजूद सितंबर में औसतन हर दिन 80.2 करोड़ UPI पेमेंट किए गए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹97,913 करोड़ रही। यह पहली बार है जब एक दिन में UPI पेमेंट की संख्या 80 करोड़ के पार पहुंची है।

End of Feed