Swiggy, Hyundai Motor IPO: कोई भी कंपनी जब शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो उससे पहले IPO लेकर आती है। हर हफ्ते कई आईपीओ आते रहते हैं। इस समय भी कई आईपीओ शेयर बाजार में आने को तैयार हैं। इनमें स्विगी और हुंडई के आईपीओ भी शामिल हैं। इनमें हुंडई का आईपीओ मंगलवार 15 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। मगर हुंडई-स्विगी जैसे बड़े आईपीओ में पैसा लगाया जाए या नहीं, आगे जानिए एक्सपर्ट की राय।
आईपीओ पर क्या है एक्सपर्ट की राय
ये भी पढ़ें -
यहां देखें एक्सपर्ट की राय का पूरी वीडियो
शेयर बाजार में गिरावट को बताया जरूरी
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट Helios Capital के समीर अरोड़ा ने कहा कि शेयर बाजार में जो गिरावट आई है वो शॉर्ट टर्म के लिए थी और जरूरी थी, क्योंकि वैल्युएशन बहुत हाई थे।
स्विगी समेत बड़े IPO पर क्या कहा
अरोड़ा के अनुसार आगामी बड़े आईपीओ ठीक हैं। स्विगी की वैल्युएशन को उन्होंने दुरुस्त कहा। जोमेटो के मुकाबले ये आईपीओ लिस्टिंग के बाद 10-20 फीसदी रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि ये 50-100% रिटर्न देने वाले आईपीओ नहीं हैं, क्योंकि इनका साइज काफी बड़ा है।
एनटीपीसी ग्रीन पर अरोड़ा ने कहा कि इसमें कुछ भी हो सकता है। अरोड़ा का कहना है कि एनटीपीसी ग्रीन की बहुत बड़ी कंपनी बेंचमार्क्स का हिस्सा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई तरह की चुनौतियों के बावजूद भारतीय मार्केट ने अच्छा रिटर्न दिया है, मगर अब फिलहाल पहले की तरह रिटर्न मिलने की संभावना नहीं है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और आईपीओ पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
