Oil India Share Price Target: सोमवार के कारोबार में ऑयल इंडिया के शेयर में गिरावट आई थी। मगर दोपहर तक इसके शेयर ने रिकवरी कर ली और अब ये हरे निशान में है। करीब पौने 3 बजे ऑयल इंडिया का शेयर 3.80 रु या 0.65 फीसदी की मजबूती के साथ 588.10 रु पर है। शेयर में आगे और तेजी आ सकती है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए टार्गेट प्राइस भी दिया है। आगे जानिए इस शेयर से कितने प्रॉफिट की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट (Oil India Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑयल इंडिया को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 720 रु का टार्गेट दिया गया है। यानी ऑयल इंडिया का शेयर मौजूदा भाव (588.10 रु) से 22 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल (Oil India Market Capital)
साल 1959 में शुरू हुई ऑयल इंडिया एक मिड कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 95730 करोड़ रु है। ये गैस और सेक्टर क्षेत्र में काम करती है। ऑयल इंडिया कच्चा तेल, नेचुरल गैस, ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज से इनकम, रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम से कमाई करती है।
साल 2024 रहा शानदार
- साल 2024 में अब तक ऑयल इंडिया के शेयर ने 133.19 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में ये 41.8 फीसदी चढ़ा है
- वहीं एक महीने में शेयर 3.2 फीसदी फिसला है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
