बिजनेस

Wipro : विप्रो देगी बोनस शेयर, जानें कब करेगी ऐलान और पिछला रिकॉर्ड

Wipro Bonus Share: बोनस शेयर के तहत कंपनी अपने शेयरधारकों को कुछ शेयर फ्री में देती है। हालांकि, शेयर प्राइस में कोई बदलाव नहीं आता है। कंपनी एक तय फेस वैल्यू पर बोर्ड की तरफ से मंजूर शेयरों के बदले कुछ शेयरों का बोनस देती है।

Image

विप्रो बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital

Wipro Bonus Share:आईटी कंपनी विप्रो (Wipro)अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर जारी कर सकती है। कंपनी का निदेशक मंडल 16-17 अक्टूबर, 2024 को होने वाली बैठक में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा।विप्रो 17 अक्टूबर, 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली है।विप्रो ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी का निदेशक मंडल 16-17 अक्टूबर, 2024 को होने वाली अपनी बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।बेंगलुरू मुख्यालय वाली कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 3,003.2 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान राजस्व 3.8 प्रतिशत घटकर 21,963.8 करोड़ रुपये रह गया।

क्या होता है बोनस शेयर

बोनस शेयर के तहत कंपनी अपने शेयरधारकों को कुछ शेयर फ्री में देती है। हालांकि, शेयर प्राइस में कोई बदलाव नहीं आता है। कंपनी एक तय फेस वैल्यू पर बोर्ड की तरफ से मंजूर शेयरों के बदले कुछ शेयरों का बोनस देती है। कंपनी के पास जितने शेयर पहले से मौजूद होते हैं, उन्हीं का बंटवारा हो जाता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी कंपनी ने 1:1 का बोनस शेयर दिया है और शेयर की कीमत 200 रुपये है। तो में बोनस जारी होने के बाद शेयरहोल्डर के पास 200 रुपये में दो शेयर हो जाएंगे।

सबसे ज्यादा बोनस देने वाली कंपनी

विप्रो सबसे ज्यादा बोनस शेयर देने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी ने 13 बार अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयरों का तोहफा दिया है। अब कंपनी 14 वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इन इसके लिए रिकॉर्ड डेट नहीं फिक्स किया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article