Personal Loan समय से पहले चुकाएं या नहीं? प्रीपेमेंट से पहले जरूर समझ लें ये हिसाब

अगर आपने पर्सनल लोन ले रखा और आप उसे समय से पहले चुकाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फोरक्लोजर का हिसाब किताब जरूर समझ लें, क्योंकि कई मामलों में समय से पहले बंद करना फायदे का सौदा नहीं रहता।

Personal Loan Prepayment and Foreclosure Rules : पर्सनल लोन की EMI हर महीने बजट पर दबाव डालती है, इसलिए बोनस, एरियर या कोई अतिरिक्त रकम मिलते ही कई लोग इसे समय से पहले खत्म करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन, पर्सनल लोन को जल्दी बंद करना हमेशा फायदे का सौदा हो यह जरूरी नहीं है। बल्कि, यह फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि कितना ब्याज अभी बाकी है, प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर पर कितने चार्ज लग रहे हैं। इसके अलावा लोन चुकाने के बाद आपके पास कितना कैश बचेगा।

Personal Loan Prepayment

पर्सनल लोन का हिसाब

पहले देखें कितना ब्याज बचा सकते हैं?

सबसे पहले अपने लोन का आउंटस्टैंडिंग प्रिंसिपल और कुल बकाया रकम चेक करें। अगर लोन शुरुआती दौर में ही है, तो EMIs में ब्याज का हिस्सा काफी ज्यादा होगा। ऐसे मामले में प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर फायदे का सौदा हो सकता है। वहीं, अगर लोन को चलते हुए काफी समय हो गया है, या खत्म होने वाला है, तो उसमें ब्याज का हिस्सा काफी कम हो सकता है। इसलिए केवल EMI खत्म करने के लिए भावनात्मक रूप से यह फैसला न लें।

End of Feed