क्या होम लोन को जल्दी चुकाना चाहिए? जानें प्रीपेमेंट के फायदे और नुकसान

अगर आपके नाम पर भी होम लोन चल रहा है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। लोन का नाम सुनते ही लोगों को मन में आता है कि जल्दी से जल्दी इसको चुका कर खत्म किया जाए। लेकिन समय से पहले लोन चुकाने के कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं आइए आपको बताते हैं प्री-पेमेंट के फायदे नुकसान।

होम लोन लेने से घर खरीदने का सपना पूरा करना आसान हो जाता है, लेकिन कई लोग कोशिश करते हैं कि वे लोन जल्दी चुका दें ताकि ब्याज का बोझ कम हो सके। इसे ही होम लोन प्रीपेमेंट कहा जाता है। प्रीपेमेंट करने से लोन की मूल राशि घट जाती है और आगे चलकर आपको कम ब्याज देना पड़ता है। हालांकि, यह फैसला हर स्थिति में सही नहीं होता, इसलिए इसे समझना जरूरी है। कुछ बैंक एक साल से पहले लोन के प्रीपेमेंट पर पेनल्टी भी वसूलते हैं। ये उनका इनिशियल लॉक इन पीरियड होता है। अगर आपके लोन पर ऐसी कोई पेनल्टी लगती है, तो प्रीपेमेंट करना आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए यह कदम उठाने से पहले लोन की शर्तें और पेनल्टी के नियम अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है।

Home Loan

पहले लोन चुकाने के क्या हैं फायदे?

अगर आपका होम लोन अधिक ब्याज दर पर चल रहा है और मौजूदा बाजार दरें कम हैं, तो प्रीपेमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से आपका लोन जल्दी खत्म होगा और आपको कुल ब्याज भी कम देना पड़ेगा। लेकिन इससे आपकी लिक्विडिटी यानी हाथ में उपलब्ध पैसा कम हो सकता है, जिससे अचानक किसी बड़े खर्च की स्थिति में दिक्कत आ सकती है। इसलिए प्रीपेमेंट करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आपातकालीन खर्चों के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है और आपकी आमदनी स्थिर है।

End of Feed