एक बड़ी SIP चुनें या दो-तीन छोटी एसआईपी? Mutual Fund निवेश का समझें पूरा गणित

SIP Investment Guide: म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह सवाल जरूर होगा कि एक ही बड़ी एसआईपी शुरू करनी चाहिए या 2-3 छोटी एसआईपी शुरू करनी चाहिए।

SIP Investment Guide: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वालों के सामने अक्सर यह सवाल होता है कि हर महीने की पूरी रकम एक ही SIP में लगानी चाहिए या उसे 2-3 अलग-अलग SIP में बांट देना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर कोई निवेशक हर महीने 10,000 निवेश करना चाहता है, तो वह एक ही फंड में 10,000 रुपये की SIP शुरू कर सकता है या 5,000-3,000-2,000 रुपये की तीन SIP कर सकता है। दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं और कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर है यह निवेश के उद्देश्य पर निर्भर करता है।

SIP

एक बड़ी एसआईपी चुनें या 2-3 छोटी SIP (Photo: iStock)

एक बड़ी SIP के फायदे

एक ही SIP में पूरी रकम लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पोर्टफोलियो को समझना और उसकी निगरानी करना आसान रहता है। निवेशक को एक ही स्कीम के परफॉर्मेंस, रिस्क और पोर्टफोलियो पर नजर रखनी होती है। अगर चुनी गई स्कीम आपके लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से सही है तो एक बड़ी SIP से निवेश का पूरा पैसा उसी रणनीति के अनुसार काम करता है।

End of Feed